शासकीय आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति एवम जनजाति कन्या छात्रावास में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर में 112 छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत एमएमयू-2 दाई दीदी क्लीनिक द्वारा शासकीय आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति एवम जनजाति कन्या छात्रावास में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा छात्रावास के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री संबित मिश्रा , प्रभारी अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पांडे के मार्गनिर्देशन में एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री काजल शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. निवेदिता चन्द्रा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्निशियन अंजू साहू , नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में 112 छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान छात्राओं में सामान्य तौर पर पाई गई स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु छात्राओं को आवश्यकतानुसार औषधि दी गई और संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य सुधार से संबंधित विशेष चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इसके अतिरिक्त हॉस्टल में चिकित्सकों ने सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ दीं और स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।
छात्रावास की छात्राएँ अपने घर - परिवार से दूर रहती है ऐसे बच्चों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन न केवल चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का प्रयास है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का छत्तीसगढ़ शासन के दिशा - निर्देश अनुसार एक सशक्त उदाहरण भी है।












Leave A Comment