ब्रेकिंग न्यूज़

नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिला बेहतर सीखने का माहौल

-कार्यकर्ताओं को भी मिली सुविधाएं
वीबी-जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से बन रहा नया आंगनबाड़ी भवन
रायपुर/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन निर्मित किया जा रहा है।
इस भवन के निर्माण में 3.69 लाख रुपये महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तथा 8 लाख रुपये वीबी-जी राम जी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। नए भवन से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को भी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
*किराये के भवन से नए भवन तक, बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर*
पहले आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवन में संचालित होता था। सीमित स्थान के कारण बच्चों के लिए सीखने, खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। एक ही कमरे में भोजन तैयार करने और बच्चों को पढ़ाने का कार्य होने से कार्यकर्ताओं को भी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
अब चार कमरों वाले नए भवन के निर्माण से केंद्र की व्यवस्थाएं अधिक सुव्यवस्थित हो गई हैं। बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान, आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और आकर्षक दीवार चित्रों से सीखने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे बच्चे उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच रहे हैं और खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
*पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का भी मिल रहा लाभ*
आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को गरम भोजन एवं रेडी-टू-ईट उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को निर्धारित पोषण सामग्री प्रदान करने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
*सुविधाजनक कार्यस्थल से कार्यकर्ताओं को मिली राहत*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला ने बताया कि पहले किराये के भवन में केवल एक कमरा होने के कारण भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ाने और अन्य गतिविधियों को संचालित करने में परेशानी होती थी। नए भवन में पर्याप्त स्थान, अलग-अलग कमरे और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से कार्य करना अब काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि नया भवन बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण प्रदान कर रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियां भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं।
श्रीमती उर्मिला ने नए भवन के निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और विभागीय अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प हो रहा है, जिसका सीधा लाभ बच्चों, माताओं और कार्यकर्ताओं को मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english