पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान के लिए 12 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
-सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयासों के लिए मिलेगा दो लाख रुपये का सम्मान
बिलासपुर /पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2026 के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। आवेदक अपनी प्रविष्टि 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक अपने जिले के कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं।
राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने और राष्ट्रीय एकीकरण को विकसित करने के उद्देश्य से यह राज्य स्तरीय सम्मान स्थापित किया गया है। सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को दो लाख रुपये की राशि, सम्मान प्रतीक चिह्न, शाल, श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल की अनुशंसा पर किया जाएगा। प्रविष्टि के साथ व्यक्ति अथवा संस्था का पूर्ण परिचय तथा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रमाण सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। पूर्व में प्राप्त अन्य पुरस्कारों का विवरण, प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति तथा कार्यों से संबंधित प्रशंसा-पत्र, प्रतिक्रियाएं एवं उपलब्ध साहित्य भी संलग्न करना होगा। चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के लिए व्यक्ति की लिखित सहमति आवश्यक है।
आवेदक यदि राज्य अथवा केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हैं, तो इसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग को सीधे भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।














Leave A Comment