ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा सेतु से आसान हुई प्रमाण पत्र की राह, हीरालाल को दोनों बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र मिले सहजता से

-मोबाइल पर मिली पीडीएफ, समय पर हार्ड कॉपी भी हुई उपलब्ध
-बेटे के प्रमाण पत्र आसानी से मिले तो बेटी के लिए भी किया आवेदन, नियत समय में पूरी हुई प्रक्रिया
 रायपुर। सरकारी सेवाएं जब सरल और समयबद्ध तरीके से नागरिकों तक पहुंचती हैं, तो उनका समय और मेहनत दोनों बचते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नवागढ़ निवासी श्री हीरालाल के लिए सेवा सेतु केन्द्र ऐसी ही सुविधाजनक व्यवस्था साबित हुआ। उन्होंने अपने पुत्र शौर्य कुमार के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और कुछ ही दिनों में तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ उनके मोबाइल पर पहुंच गई। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी भी शीघ्र उपलब्ध हो गई।श्री हीरालाल अपने पुत्र शौर्य कुमार के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय नवागढ़ स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे थे। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने पर केन्द्र में दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकार किया गया और प्रमाण पत्र मिलने की नियत तिथि की जानकारी दी गई।
पुत्र के तीनों प्रमाण पत्र सहजता से मिलने के बाद श्री हीरालाल ने अपनी पुत्री श्रेया के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए भी सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। इस बार भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियत समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। मोबाइल पर प्रमाण पत्रों की पीडीएफ उपलब्ध होने के साथ हार्ड कॉपी मिलने से पूरी प्रक्रिया उनके लिए सुविधाजनक रही।
श्री हीरालाल ने बताया कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से अपने बच्चों के प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक की प्रक्रिया सहज रही। उन्होंने इस सुविधाजनक सेवा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई श्री हीरालाल की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि शासकीय सेवाओं की सरल और समयबद्ध उपलब्धता नागरिकों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बना रही है। एक ही केन्द्र से दोनों बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहजता से मिलने से उनके लिए जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की राह आसान हुई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english