ब्रेकिंग न्यूज़

  सेवा संकल्प अभियान : युवाओं के नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज के लिए पंजीयन शुरू

-10 क्षेत्रों में आमंत्रित किए जा रहे नवाचारी विचार, 50 विजेताओं को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए के पुरस्कार
-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 17 अक्टूबर तक करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज 2026’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इच्छुक युवा एवं विद्यार्थी 17 अक्टूबर तक पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीयन तथा नवाचार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पंजीयन कराने और अपने नवाचारी विचारों के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने भी विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 विभिन्न क्षेत्रों से नवीन, रचनात्मक एवं उपयोगी विचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्र से 5 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को 10-10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए कुल 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के साथ ही संस्थान के बाहर के इच्छुक युवा एवं विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की नवाचारी सोच को प्रोत्साहित करना तथा उनके विचारों को उपयोगी समाधान के रूप में विकसित करने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 17 अक्टूबर से पहले ऑनलाइन पंजीयन कराएं और अपने नवाचारी विचारों के साथ प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गौरेला, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच सेमरा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्राचार्य, आईटीआई एवं लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english