बोरियाखुर्द में भूमिपूजन के साथ पंचम 'दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव' का श्रीगणेश
-दशहरा में रावण दहन के साथ सजेगी भक्ति और संस्कृति की महफिल
रायपुर (बोरियाखुर्द)। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित खेल मैदान में इस वर्ष पंचम 'दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव एवं भव्य रावण दहन' का आयोजन अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे विधि-विधानपूर्वक भूमिपूजन के साथ संपन्न हुआ।
दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। समिति के सदस्यों ने आगामी 20 अक्टूबर (मंगलवार) को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
भूमिपूजन के शुभ अवसर पर दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी , कार्यकारी अध्यक्ष लच्छूराम निषाद, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, ऋषि साहू, रमेश नंदे, रुद्रकुमार साहू, द्विजराम साहू, कोमल साहू, रामजी साहू, जे. के. विश्वकर्मा, रोशनलाल साहू, फलेश्वर साहू, जगदीश सोनी, दूज राम साहू सहित समिति के सभी पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी ने बताया कि पूरे नगरवासी एकजुट होकर इस 5वें वर्ष के उत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार इस भव्य भक्ति संध्या में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है। समिति ने इस पंचम वर्ष के आयोजन को अब तक का सबसे भव्य और यादगार उत्सव बनाने का संकल्प लिया है।











Leave A Comment