ब्रेकिंग न्यूज़

बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर नवरात्रि पर्व में दूधिया रौशनी से नहाया

-नन्ही बालिका के कारकमलों से 80 लाख रूपये की लागत से स्थापित नए 8 सेट हाई मास्ट लाईट का बटन दबाकर शुभारम्भ करवाकर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पार्षदों ने नागरिकों को दी शानदार सौगात
-बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित किया जाये - उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा
नये हाईमास्ट में मीटर लगाकर उसके देयकों को नियंत्रित करेंगे- महापौर मीनल चौबे
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 3 अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में रायपुर नगर निगम विद्युत विभाग ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत 5 करोड़ रूपये अनुदान अंतर्गत 80 लाख रूपये की लागत से 16-16 लाईट वाले 8 नए हाई मास्ट लाईट का शुभारम्भ नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन नन्ही बालिका कुमारी पुष्पा के करकमलों से बटन दबाकर करते हुए दूधिया रौशनी व्यवस्था की शानदार सौगात राजधानीवासियों को रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द, नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता, पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, श्री प्रदीप वर्मा, एल्डरमैन श्री मित्रसेन धीमान, श्री राजू राघवानी, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री अनूप खेलकर, श्री सोनू सलूजा, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, सुश्री रुचिका मिश्रा एवं गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य दी.
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर को खेल गतिविधियों हेतु सुरक्षित रखे जाने कहा.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नवीन हाई मास्ट लाइट के संभावित विद्युत देयकों का नियंत्रण इसमें मीटर लगाकर और आयोजनकर्ता से लागत मूल्य लेकर करने कहा.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नई हाईमास्ट लाइट लगने के बाद इसके विद्युत देयकों को मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यकता अनुसार उपयोग में लाकर नियंत्रण करने कहा.
छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रौशनी की व्यवस्था होने से यहां होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर समाज हित में नियंत्रण लग सकेगा.शंकर नगर 
वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता ने बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में दूधिया रौशनी की शानदार सौगात देने पर वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि इससे यहां कानून का राज स्थापित हो सकेगा और असामाजिक तत्वों से नागरिकों को मुक्ति मिल सकेगी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english