ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना श्रीमती लेखिका की छोटी-बड़ी ज़रूरतों का बना सशक्त आधार

-लेखिका जी के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई रोशनी
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की महिलाओं के सर्वांगीण विकास, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रही है। इसी कल्याणकारी दृष्टिकोण को साकार करने के लिए ’महतारी वंदन योजना’ का संचालन किया जा रहा है। दुर्ग जिले की निवासी लेखिका जी के लिए महतारी वंदन योजना जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। योजना के अंतर्गत हर माह मिलने वाली 1,000 रुपये की निश्चित आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को एक नया आधार और आत्मविश्वास दिया है। 
   लेखिका जी बताती हैं कि पहले दैनिक जीवन में अपनी या घर की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए छोटी राशि के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन जब से उनके बैंक खाते में हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि सीधे अंतरित हो रही है, तब से परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब वे इस प्राप्त राशि से अपने दैनिक खर्च, घर-परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताएं, स्वास्थ्य देखभाल और बच्चों की ज़रूरतों को बिना किसी झिझक व परेशानी के आसानी से पूरा कर पा रही हैं। महीने की 1,000 रुपये की यह राशि उनके लिए केवल पैसे नहीं, बल्कि स्वाभिमान का एक मजबूत जरिया बन चुकी है। अपने दैनिक जीवन की ज़रूरतों को खुद पूरा करने की खुशी व्यक्त करते हुए देविका जी कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को सही मायने में आत्मनिर्भर बनाया है। लेखिका जी ने महिलाओं के कल्याण और सम्मान के लिए समर्पित इस योजना को संवेदनशीलता के साथ लागू करने के लिए़ सरकार और जिला प्रशासन के प्रति सहदय आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english