प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 साल पूरे होने पर धामी ने किया गंगा पूजन
देहरादून. निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। हरिद्वार में गंगा तट पर स्थित मेला नियंत्रण भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती की। धामी ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना भी की। हरिद्वार में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठकें करने की राज्य सरकार की पहल के तहत किया गया। इससे पहले, चार अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित की गई थी।




.jpg)





Leave A Comment