ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान से फगुनाथ के परिवार का पक्के घर का सपना हुआ साकार

-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दो लाख रुपये की सहायता से बना पक्का मकान, हितग्राही ने जताया आभार
 रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंड्रा निवासी फगुनाथ के परिवार का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से साकार हुआ है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत दो लाख रुपये की सहायता से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।
फगुनाथ के लिए अपना पक्का घर होना वर्षों पुरने सपने के पूरा होने जैसा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से अब उनके परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। पक्की छत मिलने से परिवार को बेहतर जीवन यापन के साथ भविष्य के प्रति नई उम्मीद और आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी जरूरतमंद परिवारों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फगुनाथ ने पक्का मकान बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना से मिले सहयोग के कारण उनके परिवार का पक्के घर का सपना पूरा हो सका है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई फगुनाथ की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन का आधार प्रदान कर रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english