ब्रेकिंग न्यूज़

कठौतिया में गूंजा साक्षरता का संदेश, उल्लास थीम पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मानव श्रृंखला बनाकर लिया उल्लास शपथ, साक्षरता दीप जलाकर दिया शिक्षा का संदेश
एमसीबी/राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम शर्मा के निर्देशन में जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 1 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कठौतिया के प्रांगण में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ विपिन पांडेय, उल्लास कार्यक्रम के जिला परियोजना अधिकारी गणेश यादव सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कठौतिया के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीषा पांडेय ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कठौतिया की प्रधानपाठिका तारा राज किशोरी मिंज ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पांडेय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। वहीं जिला परियोजना अधिकारी गणेश यादव का स्वागत योगेश कुमार लहंगीर ने किया।
चित्रकला और रंगोली से दिया साक्षरता का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं उल्लास की थीम पर माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला कठौतिया के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चित्रकला एवं रंगोली प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से शिक्षा, साक्षरता और जागरूकता का संदेश दिया। इस गतिविधि में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रतिभागियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उल्लास थीम पर माध्यमिक शाला कठौतिया की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं साक्षरता पखवाड़े के दौरान अब तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
मानव श्रृंखला बनाकर लिया उल्लास शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर वृहद मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस दौरान उल्लास एवं साक्षरता से संबंधित प्रेरक नारे लगाए गए और सभी ने उल्लास शपथ लेकर समाज में शिक्षा एवं साक्षरता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रभारी योगेश कुमार लहंगीर एवं उर्मिला सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सायं 7 बजे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों में ‘उल्लास साक्षरता दीपक’ जलाकर शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english