ब्रेकिंग न्यूज़

जनभागीदारी से घासीदास नगर तालाब में चला विशेष सफाई अभियान

सफाई कर्मियों के साथ नागरिकों ने भी निभाई सहभागिता
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से तालाबों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली की उपस्थिति में घासीदास नगर स्थित तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जनभागीदारी के माध्यम से तालाब परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
                       सफाई अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैले कचरे, झाड़ियों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की गई। सफाई कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तालाब परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान तालाब के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास किया गया। निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में शहर के तालाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तालाबों की नियमित सफाई से न केवल उनकी सुंदरता बनी रहती है, बल्कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। निगम द्वारा नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
                      नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा, प्लास्टिक तथा पूजा सामग्री न डालें। कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें, ताकि जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english