गरबा उत्सवः शक्ति की आराधना में डूबी मातृशक्ति
-महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों की मम्मियों ने खेला गरबा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं की मम्मियों ने गजब का गरबा किया। दरअसल यह आयोजन विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ही विशेष रूप से आयोजित किया गया था, जिसका उन्होंने भरपूर लुत्फ लिया।
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र- छात्राओं के अभिभावकों के लिए आयोजित गरबा उत्सव में प्री प्राइमरी के बच्चों के अभिभावकों की संख्या अधिक रही। वह अपने बच्चों के साथ गरबा के पारंपरिक परिधान में तैयार होकर पहुंचीं थीं।गरबा में अभिभावकों से कुछ शारदीय नवरात्र और भारतीय संस्कृति के बारे में प्रश्न भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले पालकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए गए।
गरबा उत्सव का उद्घाटन प्राचार्य मनीष गोवर्धन और अभिभावकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां अंबे की आरती के साथ किया। समूचा कार्यक्रम अभिभावकों के लिए ही था। इसका समापन अभिभावक मोनिका पांडे ने किया। उन्होंने विद्यालय परिवार का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम महिलाओं को घर से निकलकर गरबा खेलने का मौका मिला।
कार्यक्रम में सुषमा पांडे, राधिका, मेघा गुप्ता, मंजू, ममता सोनी, मोनिका पांडे, अमृता सिंह, गायत्री साहू, किरण, पूजा, विद्या देवांगन, लता विश्वकर्मा, संगीता यादव, नविता साहू, चेतन साहू, ज्योति यादव, गौरी, कविता निषाद, जान्हवी प्रसाद, के. पूजा सहित अनेक अभिभावक गरबा पोशाक में तैयार होकर उत्सव में शामिल हुए और खूब गरबा भी खेला।












.jpg)
Leave A Comment