जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन अब 22 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार. सत्र 2027-28 के जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है । ऑनलाईन आवेदन अंतिम तिथि अब बढाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल-2027 (शनिवार) को होगी। प्रवेश आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय की वेबसाईट
कक्षा-9वीं प्रवेश हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/ एवं कक्षा-11 वीं प्रवेश हेतु :- https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi 11 पर उपलब्ध हैं।











.jpg)
Leave A Comment