ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे वित्तीय समावेशन शिविर
बलौदाबाजार. भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एंव शहरी स्थानीय निकायों में वित्तिय समावेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। वित्तिय समावेशन की प्रमुख योंजनाओ के अंतर्गत आमजन को बैंकिग सुविधाओं एंव शासन की विभिन्न वित्तिय योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किये जाएंगे।
वित्तीय समावेशन शिविर में मुख्यतः पीएमजेजेबीवाय पीएमजेजेबीवाय, पीएमएसबीवाय,एपीवाय,पीएम जेडीवाय,केसीसी,सी -केवायसी री केवायसी , आपकी पूंजी आपका अधिकार सहित विभिन्न योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने तथा आमजन को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने हेतु विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएगी।











.jpg)
Leave A Comment