ब्रेकिंग न्यूज़

 कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर

0- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने मेहतरीन देवांगन को मिला सुरक्षित आशियाना
राजनांदगांव। हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना लंबे समय तक अधूरा रह जाता है। ऐसे परिवारों के सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी श्रीमती मेहतरीन देवांगन का पक्के मकान का सपना भी पूरा हुआ है। श्रीमती मेहतरीन देवांगन का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। कच्चे मकान में रहते हुए परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत उन्हें पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत हुई। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का रास्ता आसान किया।
हितग्राही की पुत्री श्रीमती किरण देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले उनकी मां कच्चे मकान में रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनकी मां का पक्का मकान बन गया है तथा अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि पक्की छत और मजबूत दीवारों वाले घर ने उनके जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास बढ़ाया है। अब परिवार को कच्चे मकान में रहने वाली परेशानियों से राहत मिली है। हितग्राही की पुत्री श्रीमती किरण देवांगन ने अपनी माँ श्रीमती मेहतरीन देवांगन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english