महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में दोपहर 2 बजे तक दुर्गा माता की 100 मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन
निगम आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित विसर्जन कुण्ड में व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
रायपुर/रायपुर में महादेवघाट पाटन पुलिया के समीप नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड में आज दोपहर 2 बजे तक दुर्गा माता की 100 मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक भक्तजनों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत विसर्जन किया जा चुका है और विसर्जन कुण्ड में दुर्गा माता की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने भक्तों का ताँता विसर्जन कुण्ड स्थल पर लगा हुआ है.
आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित नगर निगम जोन 8 के सहायक अभियंता श्री शत्रुहन देशलहरे, उपअभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान, श्री भूपेंन्द्र दिल्ली अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में किया और नगर निगम जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थल पर आवश्यक निर्देश दिए.








.jpg)

.jpg)
Leave A Comment