ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे पेड़ को हटाने की त्वरित कार्रवाई
*कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिलेवासियों एवं राहगीरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात*
बालोद/चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के संवेदनशील नेतृत्व एवं उनके निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रात राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही उसे हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-930 के किलोमीटर 26/2 पर जमरूवा गांव से लगभग 300 मीटर पहले सड़क के बाईं ओर एक पेड़ गिर गया है। पेड़ को हटाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके पर उपस्थित रहकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
 *राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित*
 मौके पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी श्री अनिल छारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार महेश्वरी उपस्थित हैं। इसके साथ ही राजस्व विभाग से श्री तारसिंह खरे, अतिरिक्त तहसीलदार श्री अनिरुद्ध धनेलिया, राजस्व निरीक्षक, भी मौके पर मौजूद हैं। संबंधित अधिकारी एवं अमला आपसी समन्वय से पेड़ हटाने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।
 *आवागमन सुचारू, सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम*
 वर्तमान में उक्त मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। संभावित चक्रवात के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को सतर्क रहकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 जिला प्रशासन ने जिलेवासियों एवं राहगीरों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें, अनावश्यक जोखिम लेने से बचें तथा मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english