ब्रेकिंग न्यूज़

   डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

-तुंहर टोकन ऐप से किसान मूलचंद ने स्वयं प्राप्त किया टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे खरीदी केंद्र
-उदयपुर धान उपार्जन केंद्र में 10 ग्राम पंचायतों के 878 पंजीकृत किसानों को मिल रही धान विक्रय की सुविधा
-उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं और आर्थिक सहायता से खुश किसान मूलचंद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। किसान अपने मोबाइल से स्वयं टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं। वहीं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से भी किसानों को राहत मिल रही है।
    सरगुजा जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उदयपुर के धान उपार्जन केंद्र में क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के कुल 878 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें उदयपुर, झिरमिटी, पुटा, पंडरीपानी, महेशपुर, मानपुर, रामनगर, लक्ष्मणगढ़, सानीबर्रा और सोनतराई ग्राम पंचायत शामिल हैं।
 ग्राम पंचायत बेलडाप के किसान श्री मूलचंद ने बताया कि शासन द्वारा तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर 38 क्विंटल धान लेकर उदयपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके पास कुल 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए उपलब्ध है।
    श्री मूलचंद ने बताया कि मोबाइल से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है। अब किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंच सकते हैं। इससे किसानों को धान विक्रय की तैयारी करने में भी सहूलियत मिल रही है।
 उदयपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। किसान श्री मूलचंद ने बताया कि केंद्र तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। उपार्जन केंद्र में शुद्ध पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन व्यवस्थाओं से धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।
 किसान श्री मूलचंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे काफी संतुष्ट हैं। धान खरीदी के साथ किसानों को मिलने वाली सहायता राशि से भी उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और उपार्जन केंद्रों में बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
    धान उपार्जन की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक के उपयोग और खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा किसानों के समय की बचत करने के साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बना रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english