इंडोनेशिया से आई महिला कलाकार बनीं राम
रायगढ़। रायगढ़ में आयोजित रामायण महोत्सव के दूसरे दिन इंडोनेशिया, बाली से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहली बार भारत आई कलाकार श्रीयानी भगवान राम के स्वरूप में थीं। फीमेल आर्टिस्ट मंच पर मर्यादा पुरषोत्तम राम का किरदार निभा रहीं थीं। ये प्रस्तुति इंडोनेशियन गीतों से सजी थी। हर पल को संगीत और डांस के बैले फॉर्म में पेश किया गया।
मंच पर हल्के सफेद बालों से भरे हनुमान जी प्रस्तुति दे रहे कलाकार की एंट्री हुई। उनका मुकुट, उनकी वस्त्र सज्जा भारतीय समाज में मौजूद कला की तरह थी। इंडोनेशिया से आए कलाकारों की प्रस्तुति में प्रसंग जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, संगीत तेज होता जाता है। आंखों की मुद्राओं से बताया गया कि किस तरह सीता जी का हरण हुआ।
इंडोनेशिया के जावा द्वीप के काकवीन रामायण और बाली द्वीप के रामायण प्रमुख हैं। यह भट्टी कवि के काव्य से प्रेरित है। बाली द्वीप में भारतीय सभ्यता स्थानीय प्रभाव के साथ हैं। बाली के कलाकारों में दक्षिण भारत का प्रभाव दिखा। इनकी भावमुद्रा दक्षिण के कत्थककली कलाकारों जैसी लगी।
Leave A Comment