बैंक से दो नग 12 बोर की बंदूक और 20 बुलेट की चोरी
राजनांदगांव। अज्ञात चोरों ने बैंक में रखे दो नग 12 बोर की बंदूक और 20 नग बुलेट को पार कर दिए। भारतीय स्टेट बैंक डोंगरगढ के स्ट्रांग रूम के बाजू कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चाेर ने बंदूक और बुलेट को ले उड़े। सुबह जब बैंक के कर्मचारी कक्ष का ताला टूटा देख इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। बैंक से 12 बोर की बंदूक और बुलेट चोरी होने के बाद बैंक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अपने स्तर पर काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिल पाया।
बैंक के स्ट्रांग रुम से लगे कक्ष से 12 बोर की बंदूक और 20 नग बुलेट चाेरी होने के बाद बैंक की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंंगाल रही है। लेकिन अब तक अज्ञात चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बैंक प्रबंधक सत्येंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।
Leave A Comment