करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ये 7 हीरोइनें बुढ़ापे में हो गईं बिल्कुल अकेली.... मुफलिसी में बीता अंतिम समय
मुंबई। बॉलीवुड में नाम और शोहरत हासिल करने के बाद कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अपने आखिरी समय में अकेलापन देखा। 60 से लेकर 80 के दशक में इन सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए लाखों-करोड़ों फैंस घंटों-घंटों सड़कों पर इंतजार करते थे। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आखिरी समय में इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे। देखें ये लिस्ट...
प्रिया राजवंश
कहा जाता है कि फिल्म 'हीर रांझा' में नजर आईं प्रिया राजवंश लोकप्रिय अभिनेता देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ लिव-इन रिलेशन में रहती थीं। चेतन की मौत के बाद बॉलीवुड में उन्हें सहारा देने वाला कोई नहीं था और वो अकेली पड़ गईं। रिपोट्र्स की मानें तो चेतन के दोनों बेटों ने प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी थीं।
विमी
बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'हमराज' से इंडस्ट्री में शुरुआत करने के बाद विमी ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। विमी को शराब की लत लगने की वजह से उनका सब कुछ बिक गया था। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ठेले पर श्मशान घाट ले जाया गया था।
परवीन बॉबी
80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉली की मौत 20 जनवरी, 2005 को हो गई थी, लेकिन उनकी बॉडी 22 जनवरी को उनके फ़्लैट से निकाली गई। परवीन बाबी ने आत्महत्या की थी या उनकी मौत हुई थी, ये आज तक कोई नहीं जान पाया परवीन बाबी सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीडि़त थीं, जो कि अनुवांशिक बीमारी थी। यही वजह थी कि इसके ठीक होने के आसार न के बराबर थे। एक व्हील चेयर, दो जोड़ी कपड़े, कुछ दवाइयां, चंद पेंटिंग्स और कैनवास ही परवीन के अंतिम दिनों के साथी थे। बताया जाता है कि परवीन डायबिटीज़ और पैर की बीमारी गैंगरीन से पीडि़त थीं जिसकी वजह से उनकी किडनी और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 2002 से उन्होंने किसी से मिलना जुलना भी बंद कर दिया था।
साधना शिवदसानी
साधना शिवदसानी अपने जमाने की मशहूर अदाकाराओं में से एक थीं। 60 और 70 के दशक में एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनके फैशन सेंस का हरकोई दीवाना था। साधना ने मशहूर निर्देशक राम कृष्ण नय्यर के साथ शादी की थी। पति की मौत के बाद साधना को आर्थिक तंगी से होकर गुजरना पड़ा था। आपको जानकार हैरानी होगी कि साधना काफी सालों तक लोकप्रिय सिंगर आशा भोंसले के फ्लैट में एक किरायेदार के रूप में रही थीं।
नंदा
नंदा भी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से तक थीं। एक्ट्रेस के कंधों उनके परिवार की जिम्मेदारी थी और इसी वजह से वो कभी शादी नहीं कर पाई थीं। 53 साल की उम्र में नंदा ने फेमस डायरेक्टर मनमोहन देसाई के साथ सगाई की, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। शादी से पहले ही मनमोहन देसाई की रहस्यमय तरीके से अपने घर की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई थी। नंदा इससे काफी टूट गई थीं। नंदा की मौत हार्ट अटैक होने की वजह से हुई थी।
मीना कुमारी
मीना कुमार को बॉलीवुड की 'ट्रैजेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है। मीना कुमारी बॉलीवुड की फेमस और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। कमाल अमरोही से शादी होने के बाद भी मीना कुमारी अकेलेपन का शिकार रहीं। मीना कुमार ने 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहते हैं कि उनकी मौत अस्पताल में हुई और उनके इलाज का बिल देने कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया। आखिरकार उनके एक प्रशंसक डॉक्टर ने पैसे चुकाये और फिर उनका अंतिम संस्कार हो सका।
अचला सचदेव
अचला सचदेव भी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक थीं। गुमनामी की दुनिया में जिंदगी गुजारने के बाद एक्ट्रेस की मौत पुणे के अस्पताल में हुई थी। पति के निधन के बाद अचला अकेली पड़ गई थीं। आखिर दिनों में अचला के पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे।
Leave A Comment