ब्रेकिंग न्यूज़

 साइक्लिंग और स्वीमिंग की नेशनल चैम्पियन रह चुकी हैं शुभा खोटे
 जन्मदिन पर विशेष
 बीते जमाने की एक्ट्रेस शुभा खोटे आज 80 साल की हो गई हैं। फिल्मी परदे से लेकर टीवी पर अपनी अदायगी से लोगों को प्रभावित करने वाली शुभा खोटे कभी अपने टॉमबॉय लुक को लेकर लोकप्रिय थीं। इसी लुक के कारण उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिले और वे लगातार सफलता की सीढिय़ां चढ़ती चली गईं। 
शुभा ने अपने दौर से तमाम टॉप के नायकों और नायिकाओं के साथ काम किया। उन पर कई हिट गाने भी फिल्माए गए। उन्हें इस बात का अफसोस जरूर रहा कि खूबसूरत और प्रतिभाशाली होने के बाद भी वे फिल्मी परदे पर सह नायिका के रोल तक ही सीमित रहीं।  शुभा खोटे अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर मशहूर हैं।  शुभा ने सबसे ज्यादा फिल्में एक्टर महमूद के साथ की हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था और यही वजह है कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। 
 दिलचस्प बात यह है कि शुभा खोटे फिल्मों में आने से पहले साइक्लिंगऔर स्विमिंग की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। खेल जगत में वे काफी सक्रिय थीं। प्रतियोगिता जीतने के कारण अक्सर अखबारों में उनकी तस्वीरें छपा करती थीं। इसी दौरान डायरेक्टर अमिय चक्रवर्ती की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपने डिस्ट्रीब्यूटर कामथ साहब को उनके पास भेजा और कहलाया कि वे उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। वे आकर स्क्रीन टेस्ट दे दें। 
 कामथ साहब गए तो  शुभा को देखकर हैरान रह गए। शुभा  टॉमबॉय लुक में थीं। उन्हें देखकर कामथ साहब को लगा कि यह लड़की भला फिल्मों में एक्ट्रेस बन सकती है।  उन्होंने सारी बातें अमिय को बतलाई, लेकिन शुभा की किस्मत में तो एक्ट्रेस बनना लिखा था, अमिय ने कामथ की बात नहीं सुनी और वे खुद शुभा से मिले और उन्हें अपनी फिल्म सीमा के लिए साइन कर लिया। ये साल 1955 की बात थी और फिल्म थी सीमा। इस फिल्म में वे भी साइकिल चलाती नजर आती हैं।  इस दौरान उन्हें चोट भी लग गई और वे घायल हो गईं। स्वस्थ होने के बाद शुभा ने फिल्म पूरी की। इस तरह से एक हिट फिल्म से उनके कॅरिअर की शुरुआत हुई। फिल्म में उन्हें बलराज साहनी, नूतन जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। 
वैसे शुभा खोटे ने 4 साल की उम्र में थियेटर में काम किया था। दरअसल उनके पिता नंदु खोटे मराठी थियेटर के जानी-मानी हस्ती थे। शुभा के भाई  विजु खोटे ने भी अभिनय को अपनाया। जानी-मानी एक्ट्रेस दुर्गा खोटे  रिश्ते में शुभा की चाची थीं। इस प्रकार शुभा को अभिनय का गुण विरासत में मिला। शुभा काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने मुंबई के मशहूर विस्टन कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया।  शुभा ने जानी-मानी कंपनी नोसिल के वाइज प्रेसिडेंट मि. बलसावरकर से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं एक्ट्रेस भावना बलसावकर और बेटा अश्विन बरसावकर।
शुभा ने अपने कॅरिअर में बहुत सी हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। साथ ही कई स्टेज शो भी किए।  उन्होंने 9 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीता।  उन्होंने कई टीवी शो भी डायरेक्ट किए जैसे, हेरा फेरी, हम दोनों, बैचलर्स लाइफ एंड लेट्स डु इट। उनका अपना होम प्रोडक्शन हाउस है। 
 पिछली फिल्म की बात करें तो शुभा, टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने नायक अक्षय कुमार की दादी का रोल निभाया था। 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english