अपने आखिरी वीडियो में इन दो एक्टर्स की नकल करते नजर आए थे राजू श्रीवास्तव
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 की उम्र में निधन हो गया है। कॉमेडियन ने नई दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कॉमेडियन द्वारा पोस्ट किया गया आखिरी वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो बॉलीवुड एक्टर्स की नकल करते हुए देखा जा सकता है।
राजू श्रीवास्तव हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। अक्सर उन्हें फैंस के बीच बॉलीवुड सेलेब्स की नकल करते हुए देखा जाता था। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में भी राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की आवाज में आने वाले कोरोना के बचाव के संदेश की बात करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में उन्होंने बताया कि अगर ये संदेश शशि कपूर और विनोद खन्ना द्वारा किस तरह बोला जाता। उनके जाने के बाद यह वीडिया सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।
राजू श्रीवास्तव के निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की खूब प्रार्थना की थी। कई रिपोट्र्स में बताया गया कि उनकी हालत में सुधार होने लगा था लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी फैंस को बड़ा झटका दिया है। राजू श्रीवास्तव ने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपने चुटकुलों से फैंस के बीच अलग पहचान हासिल की थी। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी टैलेंट हंट शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भी हिस्सा लिया था, जिसका पहला सीजन 2005 में प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे तो गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उन्हें 'बिग बॉस' में भी देखा गया।
Leave A Comment