42 साल की हुई करीना.....इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम ना करने का आज भी है पछतावा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज यानी 21 सितंबर को अपना 42 वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे है। एक्ट्रेस ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वो बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया हैं। हालांकि करीना ने कई बड़ी हिट फिल्म्स छोड़ी भी हैं, जिसके लिए उन्हें बाद में काफी पछतावा भी हुआ था।
कहो ना प्यार है
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस अमीशा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है, बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। रिपोट्र्स के मुताबिक अमीशा से पहले ये फिल्म करीना कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ऋतिक के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।
क्वीन
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म क्वीन भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। जानकारी के मुताबिक कंगना से पहले ये मूवी करीना कपूर खान को ऑफर की गई थी। हालांकि बेबो ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने सबसे पहले इस मूवी के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया था। लेकिन बेबो ने इस मूवी को करने से मना कर दिया था।
गोलियों की रासलीला राम-लीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला ने बॉक्स पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। दीपिका से पहले ये फिल्म करीना को ऑफर हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस मूवी को रिजेक्ट कर दिया था।
ब्लैक
संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आए थे। रानी से पहले ये मूवी करीना को ऑफर हुई थी। हालांकि बेबो ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था।
फैशन
इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना रनौत नजर आई थीं। लोगों ने दोनों की अदाकारी को खूब पसंद किया था। करीना को ये फिल्म भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया था।
हम दिल दे चुके सनम
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो ये मूवी ऐश्वर्या से पहले करीना को ऑफर हुई थी। करीना यदि इसमें काम करती तो सलमान के साथ उनकी यह पहली फिल्म होती। हालांकि बाद में सलमान के साथ उन्होंने कई फिल्में कीं।
Leave A Comment