68 साल की हुई रेखा....शोहरत के साथ विवादों का भी रहा साथ
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशूहर अदाकारा रेखा 10 अक्टूबर को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म 'सावन भादो' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। रेखा पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आई थीं। रेखा के फिल्म करियर के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प रही है। उनके अब तक की जिंदगी में वह कई बड़े विवादों से गुजरी हैं। आइए जानते हैं कि रेखा के जन्मदिन पर उनसे जुड़े बड़े विवादों के बारे में...
रेखा का अमिताभ बच्चन संग अफेयर!!
रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनका सबसे ज्यादा नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इससे अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के बीच दिक्कतें होने लगीं। रेखा की जिंदगी का ये बड़ा विवाद रहा है।
रेखा का अक्षय कुमार संग इंटीमेट सीन
रेखा ने फिल्म 'खिलाडियों का खिलाड़ी' में अपने से छोटे अक्षय कुमार के साथ इंटीमेट सीन दिए थे। उन्होंने एक गाने के दौरान अक्षय कुमार के साथ खूब बोल्ड सीन दिए। इसको लेकर काफी आलोचना हुई थी। यहां तक कि अक्षय कुमार और रेखा के अफेयर की खबरें उड़ी थीं।
रेखा के साथ जबरन किस
रेखा ने फिल्म 'अंजाना सफर' में काम किया है और इसके एक गाने के दौरान एक्टर विश्वजीत ने उन्हें काफी देर तक किस किया था। उस समय रेखा की उम्र 15 साल थी और वह इस सीन के बाद रो पड़ी थीं। वह जबरन किस से हैरान रह गई थी। रेखा का कहना था कि किसिंग सीन के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था।
रेखा के पति ने की आत्महत्या
रेखा की बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। कहा जाता है कि रेखा और मुकेश की शादी में कुछ दिन बाद ही दूरियां आ गईं। आखिरकार मुकेश ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।
Leave A Comment