ब्रेकिंग न्यूज़

 खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए? जानें खाने के बाद वॉक करने के  फायदे
 आजकल की खराब जीवनशैली का असर हमारे स्वास्थ्य पर बुरी तरह से पड़ रहा है। हम खाना खाते हैं, फिर लेट जाते हैं या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी होता है, खाना खाने के बाद तो वॉक   करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्योंकि इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है, हम कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, गैस्ट्रिक जैसी बीमारियों में खाना खाने के बाद वॉक  करना बहुत जरूरी होता है।
 खाने के बाद वॉक के फायदे  
1.खाना खाने के बाद घूमने से पाचन में सुधार होता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ  रहता है। गैस, अपच और कब्ज की संभावना कम रहती है।
2.खाना खाने के बाद वॉक करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, उन्हें खाने के बाद वॉक  जरूर करना चाहिए। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी वॉक करना जरूरी है।
3.खाना खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। मेटाबॉलिज्म सही से कार्य करता है, इससे हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
4.वॉक करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है, साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। 
5.खाने के बाद घूमने से आंतरिक अंग स्वस्थ रहते हैं। वॉक करने से हमारी आंतों को खाना पचाने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
6.खाना खाने के बाद पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज  होता है, इससे तनाव कम होता है। 
7.वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन  में भी सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में आई रुकावट की समस्या दूर होती है।
8.डायबिटीज रोगियों के लिए खाना खाने के बाद घूमने काफी फायदेमंद होता है। इससे रक्त शर्करा का स्तर संतुलन  में रहता है।
 खाना खाने के बाद कितनी देर तक टहलना चाहिए?  
 वॉक करने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के बाद होता है। इससे पाचन में मदद मिलती है, थकान कम होती है। साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है। शुरुआत में खाना खाने के बाद 10-20 मिनट वॉक  करना सही रहता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, गैस्ट्रिक समस्याएं दूर होती हैं। धीरे-धीरे आप वॉक के समय को 30-40 मिनट तक बढ़ा सकते हैं। खाना खाने के बाद करीब आधा घंटा वॉक  करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english