तुलसी और आंवला का कमाल, सफेद बालों को काला करने का बेहतरीन उपाय
बालों को काला करने के लिए आजकल तरह-तरह प्रोडक्ट आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कई लोग प्राकृतिक तरीकों से बालों को काला करना चाहते है. तो ऐसे लोगों के लिए हम तुलसी और आंवाला का प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं. इन दोनों के इस्तेमाल से आप प्राकृतिक तरीके से सफेद हो रहे बालों को काला कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि तुलसी और आंवला सफेद बालों को कैसे काला कर सकती है. बता दें कि तुलसी में कई गुण होते हैं, जो बालों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार हैं. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों में से डैंड्रफ को दूर करने में कारगर है.
ऐसे करें तुलसी और आंवला का इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सफेद बाल को दोबारा काला बनाए रखने में भी तुलसी और आवंला काफी मददगार है. तुलसी को पीसकर आंवला पाउडर के साथ मिलाएं और रात भर थोड़े पानी में भिगोकर छोड़ दें. सुबह नहाते समय इस घोल से सिर धोएं. बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाएं रखने के लिए कुछ महीने तक इस नुस्खे का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है.
ऐसे बनाएं आंवले और तुलसी का पेस्ट
अगर आपके भी बाल सफेद होने लगे हैं तो आंवले और तुलसी के पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट क एक कप पानी में घोलकर बालों की जड़ों में लगाएं और सूखने पर बालों को ताजे पानी से धो लें. इससे जल्दी ही आपको बाल काले होने लगेंगे.
चमक लाने के लिए आंवला का इस्तेमाल
बालों में चमक लाने के लिए आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों में चमक लाने के लिए आंवला के जूस से अच्छी तरह से मसाज करें. इसके बाद एक घंटे के बाद बालों को ताजे पानी से धो लें. इससे बालों में नेचुरल ग्लो आएगा.c


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpeg)
Leave A Comment