ब्रेकिंग न्यूज़

 पुरुषों की कई समस्याओं में फायदेमंद है कलौंजी, जानें सेवन का तरीका
 गहरे काले रंग की दिखने वाली कलौंजी पुरुषों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और बीमारियों में भी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कलौंजी के फायदे और सेवन का तरीका। 
 1. इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद
कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को सेक्स हॉर्मोन कहा जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से निपटने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन आप डॉक्टर की सलाह लेकर कर सकते हैं। इसका सेवन प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 2. प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद
कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कलौंजी के बीज का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद निगेला सैटिवा और थाइमोक्विनोन जैसे तत्व प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए भी कलौंजी का सेवन फायदेमंद होता है।
 3. स्टैमिना बढ़ाने में उपयोगी 
पुरुषों की शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी को दूध के साथ मिलाकर पीने से आपकी स्टैमिना बूस्ट होती है। इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या में भी फायदा मिलता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।
 4. बाल झडऩे की समस्या में फायदेमंद
बाल झडऩे की समस्या में कलौंजी के बीज का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। कलौंजी के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बाल झडऩे से रोकते हैं और बालों को घना और मजबूत बनाने का काम करते हैं। कलौंजी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाना इस समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
 5. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
कलौंजी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमण से लडऩे के लिए तैयार करते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या में कलौंजी के बीज को दूध में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
 पुरुषों के लिए कलौंजी का सेवन कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में उपयोगी होते हैं। इसके अलावा बैक्टीरियल इन्फेक्शन की समस्या में भी कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन ऊपर बताई गयी समस्याओं में कलौंजी और दूध को एक साथ मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। कलौंजी का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english