ब्रेकिंग न्यूज़

 चूना खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और खाने का तरीका
 पान या खैनी में कई लोग चूना लगाकर खाते हैं, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हेल्दी नहीं माना जाता है। खासतौर पर खैनी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चूना खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।  जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें चूना खाने की सलाह दी जाती है।  आइए जानते हैं चूना का सेवन करने से शरीर को होने वाले लाभ क्या हैं?
 1. चूना से दांत हो सकते हैं स्वस्थ  
दांतों में किसी तरह की परेशानी होने पर चूना का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए चूना पाउडर को थोड़ा सा टूथपेस्ट में लगा लें। अब इसे दांत दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपके शरीर को थोड़ी सी मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जो दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने में प्रभावी है। 
 2. इम्यूनिटी करे बूस्ट  
इसमें विटामिन सी होता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो इम्युनिटी को बढ़ाता है। विटामिन सी श्वेत रक्त कोशिकाओं का प्रोडक्शन बढ़ाने में मददद करता है। यह शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचाने में कारगर है। चूना सूजन को कम कर कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करता है। जिससे घाव जल्दी ठीक हो जाते है कोलेजन घाव की मरम्मत करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक बड़ा स्रोत है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।
 3. शरीर के दर्द से आराम  
शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से अगर आपको घुटनों, कमर में दर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो चूने का सेवन करें। चूने के सेवन से इन दर्द से आराम मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि एक्सपर्ट की सलाह पर ही चूना का सेवन करें।
 4. बच्चों की बढ़ाए हाइट  
हड्डियों के बेहतर ग्रोथ के लिए बच्चों को चूना दे सकते हैं। इससे बच्चों की लंबाई बढ़ती है। बच्चों को इसका सेवन कराने  के लिए आप दाल या दही में थोड़ा सा चूना मिलाकर उन्हें खिलाएं। इससे बच्चों की हाइट बेहतर हो सकती है। 
 5. दिल को रखे स्वस्थ 
चूना कैल्शियम के अलावा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। चूने के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है, जो हार्ट हेल्थ को सुरक्षित रख सकता है। चूना खाने से हार्ट डिजीज के जोखिमों को कम किया जा सकता है। 
 6. आयरन की कमी करे दूर  
चूना शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, स्किन का पीलापन जैसी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आप चूने का सेवन कर सकते हैं। 
 कैसे करें चूने का सेवन?
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि आप चूने को डायरेक्ट रूप से खा सकते हैं। आप पूरे दिन में 100 से 200 एमजी के बीच ले सकते हैं। लेकिन इससे अधिक चूने का सेवन न करें। इसका सेवन आप गर्म पानी के साथ या फिर खाने में मिलाकर खा सकते हैं।  चूने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इससे शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह पर ही चूने का सेवन करें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english