ब्रेकिंग न्यूज़

 हड्डियों को मजबूत बनाकर डायबिटीज को रखता है कंट्रोल शकरकंद
 शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहा जाता है।  शकरकंद को आप उबालकर, भूनकर खा सकते हैं। यह डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में जो शकरकंद खाने से व्यक्ति को मिलते हैं।  
शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व-
शकरकंद विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसमें आलू से ज्यादा स्टार्च पाया जाता है। वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर से भरपूर होता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है।शकरकंद में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटेनॉयड्स हड्डियों को  मजबूत बनाने में मदद करता है।
शकरकंद खाने के फायदे-
डायबिटीज-
रक्त में बढ़ता हुआ ग्लूकोज का स्तर मधुमेह की समस्या का कारण बन सकता है। इस समस्या को नियंत्रित करने या इस अवस्था से बचने में शकरकंद फायदेमंद हो सकती है। डायबिटीज रोगियों के लिए शकरकंद खाना बेहद फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद यौगिक रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शकरकंद का सेवन करना चाहिए।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार-
कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण सर्दी-जुकाम जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शकरकंद का उपयोग किया जा सकता है। शोध से पता चला है कि बैंगनी शकरकंद के अर्क में पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड इम्यून साइटोकाइन (immune cytokine) के स्तर को सुधारे में मददगार हो सकता है। इम्यून साइटोकाइन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अस्थमा से राहत-
अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी शकरकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बेहद लाभदायक हो सकते हैं। शकरकंद में कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो अस्थमा जैसी श्वास संबंधी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए-
शोध में पाया गया कि शकरकंद में कैल्शियम व मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिस कारण यह हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम व मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही उनके विकास में भी मददगार हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर में राहत-
शकरकंद अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको शकरकंद जरूर खानी चाहिए। इससे हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है।
आयरन की कमी करें दूर-
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। शकरकंद में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
वजन कम करने में मददगार-
शकरकंद मे फाइबर होता है, जो वेट लॉस में सहायक होता है। शकरकंद वसा कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। शकरकंद आपके शरीर में सूजन कम करता है। एक कटोरी भुना हुआ शकरकंद खाने से आपको भूख कम लगती है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने में मदद मिलती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english