आंवला जूस पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें पीने का सही समय
आंवला औषधीय गुणों से भरपूर एक बेहतरीन फल है, जिसका सेवन करने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लेकर कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के लिए आंवला रामबाण उपाय है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ आंवला ही नहीं, आंवला के जूस या रस का सेवन करने से भी सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं?
आंवला जूस के फायदे-
1. पाचन होता है मजबूत
आंवला का जूस पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और पाचन दुरुस्त होता है। यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को दूर करने में भी लाभकारी है। साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है।
2. मानसिक स्वास्थ्य
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह फ्री रेडिकल्स से लडऩे में बहुत लाभकारी है। यह ब्रेन सेल्स को डैमेज या नुकसान से सुरक्षित रखने में मददगार है। साथ ही दिमाग को तेज और याददाश्त को तेज करने में भी मदद करता है। चिंता, तनाव और डिमेंशिया जैसी समस्याओं में भी इसका सेवन लाभकारी है।
3. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है
आंवला जूस एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। जिससे यह त्वचा पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बों आदि की समस्या दूर करने में मददगार है और त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। त्वचा संबंधी एलर्जी दूर करने में भी यह बहुत लाभकारी है। यह बालों की कई समस्याओं जैसे बालों का झडऩा रोकने, डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही यह बालों को घना, शाइनी और मजबूत भी बनाता है।
4. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
डायबिटीज के रोगियों के लिए आंवला का जूस बहुत लाभकारी है, क्योंकि यह रक्त में शुगर के स्पाइक को रोकता है, और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह फ्री रेडिकल्स से लडऩे और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार है।
5. वेट लॉस में मदद करता है
आंवला जूस पीने से मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है।
6. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार है
एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह हाई बीपी को कम करने और ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य बनाए रखने में लाभकारी है। इस तरह यह हार्ट और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है, जिससे दिल भी स्वस्थ रहता है।
7. आंखों के लिए फायदेमंद है
विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजन से यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों को मैक्यूलर डिजनेरेशन से भी बचाता है। आंखों को हेल्दी रखने में आंवला जूस बहुत लाभकारी है।
आंवला जूस कब पीना चाहिए-
आंवला जूस से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। जिससे कि शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकाल सके। हालांकि रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
Leave A Comment