ब्रेकिंग न्यूज़

 दीवाली में नकली खोया खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, घर पर झटपट तैयार करें खोया
मिठाइयों में मुख्य सामग्री होती है खोया। लेकिन नकली मावा या खोया का सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।  मिठाइयों को बनाने के लिए दुकानों में मिलावटी मावे का इस्तेमाल खुले आम किया जाता है। नकली मावे का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस लेख में नकली मावा खाने के नुकसान जानेंगे।  साथ ही बताएंगे कि घर पर आप किस तरह से खोवा बना सकते हैं। 
 1. उल्टी और दस्त   
नकली खोए को सिंंंथेटिक दूध से बनाया जाता है। इसका सेवन करने से उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग आदि की समस्या हो सकती है। सिंंंथेटिक मावा बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए आपको असली और खोया के बीच का अंतर भी पता होना चा्हिए।     
 2. किडनी के लिए नुकसानदायक  
नकली खोया खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। नकली खोया का सेवन करने से लिवर को भी नुकसान पहुंचता है। नकली खोया बनाने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसके सेवन से बचें। 
 3. पेट दर्द होना 
नकली या मिलावट खोया खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो ज्यादा मिठाइयों के सेवन से उनकी सेहत बिगड़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को खोया का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।    
 4. वजन बढऩा 
मावे में स्टार्च, आलू, आयोडीन आदि भी मिलाया जाता है। इससे वजन बढ़ता है। नकली मावा को केमिकल्स डालकर बनाया जाता है। कई दुकानों पर मिल्क पाउडर में वनस्पति घी मिलाकर मावा तैयार किया जाता है। वेट लॉस करना चाहते हैं, तो नकली मावे से बचें।
 5. अपच की समस्या 
नकली मावा में टेलकम पाउडर, चूना, चॉक, सफेद केमिकल्स मौजूद होता है। बेकार क्वालिटी के मावे में सॉलिड मिल्क भी मिलाया जाता है। मिलावटी मावे का सेवन करने से इंडाइजेशन, पेट में मरोड़ की समस्या हो सकती है।  
 नकली मावा कैसा होता है?
-नकली मावा दानेदार होता है।
-नकली मावा मुंह में चिपकता है। 
-मिलावटी मावा पानी में डालने से टूटकर अलग हो जाएगा। 
-नकली मावे में देसी घी की खुशबू नहीं आएगी।
-नकली मावे में चीनी डालकर गरम करें। अगर वो पानी छोड़ेगा, तो मतलब वो मिलावटी है। 
घर पर मावा कैसे बनाएं?
-घर पर खोया बनाने के लिए बर्तन में दूध डालकर उबालें। जब दूध गरम हो जाए, तो उसे 4 से 5 मिनट तक चलाते रहिए। जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो करछी चलाते रहें। दूध को हलवे की तरह गाढ़ा होने पर चलाकर पकाते रहें।  जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। मावा तैयार हो जाए, तो बर्तन में निकालकर रख दें। दीवाली पर सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नकली मावे के सेवन से बचें। घर के बने ताजे पकवानों का सेवन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english