ब्रेकिंग न्यूज़

सफाई के बाद भी घर में से आ रही है बदबू, तो इन नेचुरल चीजों की मदद से फैलाएं खुशबू

कई बार घर में कुछ चीजों को ना देखने के कारण बदबू होने लगती है, ऐसे में कई बार खूब सफाई के बाद भी ये नहीं जाती है। ये किसी भी तरह की गंदी स्मेल हो सकती है, जो या तो फलों के सड़ने से, या फिर पानी के कही जमा रहने से हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें घर को खुशबूदार बनाने के साथ ही घर से मच्छर और कीड़ों को भगाने में भी मदद करेंगी। यहां जानिए उन चीजों के बारे में-  
1) कंडा
आप घर के आंगन या फिर गेट के बाहर कंडा जला सकते हैं। इससे घर में गांव वाली सौंधी खुशबू आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोबर के कंडे बहुत ही लाभकारी होते हैं। घर में अगर इनका इस्तेमाल किया जाए तो कोई बाधा आपको परेशान नहीं कर सकती है। इसके अलावा घर में गोबर के कंडे का धुंआ करने से कभी भी नकारात्मक दोष उत्पन्न नहीं होते हैं।
2) कपूर
पूजा में इस्तेमाल होने वाली कपूर भी काफी बेहतरीन होती है। इनका इस्तेमाल कर के घर से गंदी बदबू को खत्म किया जा सकता है। इसे जलाने के लिए आप डिफ्यूजर का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे घर के कोने में भी डाल सकते हैं।
3) लौंग
किचन में लौंग का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसे खाने का स्वाद और खुशबू बनाने ते लिए यूज किया जाता है। आप घर से बदबू भगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकतं हैं। इसके लिए एक जालीदार कंटेनर में लौंग डालें और फिर इसे अपने ड्रॉइंग रूम में रखें।
4) गूगल गूगल का यूज हवन सामग्री में किया जाता है। इसकी खुशबू पूरे घर को महका सकती है। इसे जलाने के लिए आप या तो कंडे के साथ मिलाकर कर सकते हैं। या फिर इन दिनों बाजार में गूगल वाली स्पेशल अगरबत्ती मिलती हैं जो काफी बेहतरीन होती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english