रात को दूध में मिलाकर खाएं अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे
बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इन्हीं पौष्टिक चीजों में अलसी और कद्दू के बीज भी शामिल हैं। अलसी के बीजों में काब्र्स, प्रोटीन, पानी, फाइबर और हेल्दी फैट पाया जाता है। वहीं, कद्दू के बीजों में भी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। कद्दू के बीजों मे पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। चलिए, जानते हैं अलसी और कद्दू के बीज खाने के फायदे क्या हैं?
1. पेट की समस्याएं दूर करे
आजकल अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से परेशान हैं। कोई कब्ज से तो, कोई गैस या अपच का सामना कर रहा है। अगर आपको भी पेट की समस्या रहती है, तो आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
2. मांसपेशियों को मजबूत बनाए
अगर आपको अकसर ही मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी और कद्दू के बीजों में मौजूद पोषक तत्व मसल्स को मजबूत बनाते हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप अलसी और कद्दू के बीजो को दूध में मिलाकर ले सकते हैं।
3. वजन कम करे
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी अलसी और कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना रात को सोते समय अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, अलसी और कद्दू के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और फैट को बर्न कर सकता है।
4. स्किन के लिए फायदेमंद
अलसी और कद्दू के बीज स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। रोजाना रात को अलसी और कद्दू के बीज खाने से आपको निखरी हुई त्वचा मिल सकती है। दरअसल, अलसी और कद्दू के बीज खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही स्किन की रंगत में भी सुधार होता है।
5. फर्टिलिटी बढ़ाए
महिला हो या पुरुष, हर कोई अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में इसका सेवन करें।
अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें?-
आप अलसी और कद्दू के बीजों का सेवन एक साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप अलसी और कद्दू के बीजों का अलग-अलग पाउडर बना लें। अब इन दोनों को एक साथ मिक्स कर लें। एक गिलास दूध गर्म करें। इसमें थोड़ा अलसी का पाउडर और कद्दू के बीजों का पाउडर मिक्स करें। अब रात को सोते समय अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर वाला दूध पी सकते हैं।
Leave A Comment