ब्रेकिंग न्यूज़

छाती में जमा बलगम निकालने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां
  सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी के मौसम में कई लोगों के सीने या छाती में कफ या बलगम जम जाता है। बलगम हमारे फेफड़ों में बनने वाला एक पदार्थ है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बलगम जरूरी होता है। बलगम हमारे फेफड़ों में धूल कणों को जमने से बचाता है और बैक्टीरिया-वायरस से रक्षा करता है। लेकिन, जब किसी व्यक्ति के शरीर में बलगम बढ़ जाता है, तो उसे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को खांसी, जुकाम, नाक और गले में जलन  और सांस लेने में भी समस्या हो सकती है। छाती में कफ या बलगम जमने पर आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों का यह सवाल होता है कि छाती में बलगम निकालने के लिए क्या खाना चाहिए? कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करती हैं। अगर आप छाती और गले में जमा बलगम से परेशान हैं, तो आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं  
 1. अदरक  
अदरक को नैचुरल डिकॉन्गेस्टेंट और एंटीहिस्टामाइन के रूप में जाना जाता है। छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक के एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खांसी-जुकाम और कफ की समस्या को दूर करते हैं। अदरक का सेवन करने से छाती और गले में जमा अतिरिक्त बलगम आसानी से बाहर निकाल सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय या काढ़ा पी सकते हैं।
 2. प्याज  
सर्दी-जुकाम और छाती में जमे बलगम को दूर करने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज बुखार और गले की खराश में भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप सीने या छाती में जमा बलगम से परेशान हैं, तो इसके लिए एक प्याज को कद्दूकस करके 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। रोजाना तीन से चार चम्मच इस पानी को पीने से बलगम और कफ की समस्या जल्द दूर होगी। 
 3. लाल मिर्च  
हर भारतीय रसोई में आपको लाल मिर्च मिल जाएगी। लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाती में जमा बलगम के इलाज के लिए भी लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। लाल मिर्च बलगम और खांसी को दूर करने में प्रभावी है। लाल मिर्च में कैपसाइसिन  नामक यौगिक होता है, जो बलगम को पतला करने में मदद करता है। लाल मिर्च के सेवन से छाती में जमा बलगम टूटकर आसानी से बाहर निकल सकता है। 
 4. लहसुन  
लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में नेचुरल एक्सपेक्टोरेंट होते हैं, जो बलगम बनने से रोकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुड भी मौजूद होते हैं। लहसुन का सेवन करने से शरीर से कफ बाहर निकालने में मदद मिलती है। 
 5. अजमोद  
अजमोद एक ऐसी सब्जी है, जिससे बलगम या कफ को खत्म करने में मदद मिलती है। अजमोद में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन, खराश और दर्द से राहत दिलाते हैं। अजमोद का सेवन आप सब्जी, सलाद या सूप के रूप में कर सकते हैं। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english