ब्रेकिंग न्यूज़

फेंकने के बजाय रोस्ट  करके खाएं खरबूजे के बीज, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
  गर्मियां आते ही बाजार में तरह-तरह के फल आने लगते हैं। रसीले आम से लेकर लाल तरबूज तक शरीर को हाइड्रेट रखने वाले सभी फल बाजार में देखे जा सकते हैं। वहीं इस मौसम में खरबूज का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को पर्याप्त हाइड्रेट रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खरबूज की तरह इसके बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं? जी हां, अक्सर कई ज्यादातर लोग खरबूज खाने के बाद इसके बीज फेक देते हैं। जबकि इन बीजों का सेवन स्वास्थ्य की कई समस्याओं पर असरदार हो सकता है। आइयें इस लेख में जानें खरबूज के बीज सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है। 
 पोषक तत्वों का भंडार है खरबूज के बीज  
खरबूज के बीज में अमीनो एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसमें आवश्यक विटामिन्स के साथ कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीज और फैटी एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती हैं। ये सभी पोषक  स्वस्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। 
आंखों के लिए फायदेमंद
खरबूज के बीज में विटामिन सी की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। वहीं इसमें बीटा-केरोटीन भी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। 
 इम्यूनिटी बनाए रखे
खरबूज गर्मियों का मौसमी फल है, जिससे इसका सेवन इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं खरबूज के बीज में भी आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। 
 माइंड रिलैक्स करे
खरबूज के बीज का सेवन मस्तिष्क के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है, जो ब्रेन टिशू को शांत करने में मदद कर सकता है। इससे तनाव कम होता है और माइंड रिलैक्स होने में मदद भी मिलती है। 
 पाचन बेहतर बनाए रखे
खरबूज में पानी की अधिक मात्रा होने के कारण यह पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। ठीक इसी तरह खरबूज के बीज भी पेट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें शरीर के लिए आवश्यक पीएच होता है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। 
 गर्मियों की समस्याओं से बचाव करे
खरबूज गर्मियों के मौसम का आवश्यक फल है, इसका सेवन वातावरण के तापमान का असर शरीर में नहीं होने देता। इसी तरह खरबूज के बीज भी गर्मियों की समस्याओं जैसे कि लू लगना या डिहाइड्रेशन में लाभदायक माना जाता है। 
 खरबूजे के बीज कैसे खाएं 
खरबूज के बीज को धोकर दो दिन के लिए धूप में सूखा लें। इसके बाद इसे भूनकर रख लें और इसे व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर। भूने हुए खरबूज का सेवन और खीर, हलवा, स्मूदी या अन्य चीज तैयार करने के लिए कर सकते हैं। 
 फायदों के लिए गर्मियों में खरबूज के बीज का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप किसी प्रकार की दवा का रोज कर रहे हैं, तो इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english