लाल आलू है सेहत के लिए सफेद आलू से ज्यादा फायदेमंद....
भारत में अधिकतर लोग अपनी डेली डाइट में आलू का सेवन करते हैं। बाजार में आपको पहाड़ी आलू से लेकर नए आलू तक इसकी कई वैरायटी मिल जाएगी। इनमें आपको लाल आलू की वैरायटी भी देखने को मिल जाएगी। लाल आलू देश में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई भागों में पाया जाता है। पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें सफेद आलू से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन्स और मिनरल्स होने के साथ इसमें पोटेशियम और विटामिन-सी भी अधिक होता है। लाल आलू के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा मिल सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें लाल आलू सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है।
लाल आलू का सेवन करने के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करे
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी लाल आलू अच्छा ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, इसमें जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
वेट लॉस में मदद करें
लाल आलू के सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वेट और फैट्स घटाने में मदद करता है। लाल आलू में फाइबर होने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए आप अपने अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करते हैं।
पाचन तंत्र स्वस्थ रखे
लाल आलू में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी6 भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
शरीर में एनर्जी बनाए रखे
अगर आपको अक्सर एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो लाल आलू का सेवन कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
लाल आलू का सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने के लिए फायदेमंद है। इससे हार्ट स्ट्रॉक और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
स्ट्रेस कम करने में मदद करे
अगर आपको अक्सर स्ट्रेस या एंग्जायटी रहती हैं, तो लाल आलू आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पोटेशियम के साथ विटामिन-बी6 भी पाया गया है। ये तत्व नर्वस सिस्टम को रिलैक्स रखने के लिए जरूरी माना जाता है।
Leave A Comment