दही या छाछ: सुबह के समय किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद?
सुबह का नाश्ता हमारा पहला मील होता है। इसलिए यह हैवी और हेल्दी दोनों होना जरूरी है। अगर आप नाश्ते में तला-भूना या मसालेदार खाते हैं, तो इस कारण आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही, इससे आपको एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ लोग नाश्ते में दही या छाछ का सेवन करते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है साथ ही पेट के गुड बैक्टीरिया को फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह के समय इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत के लिए दही और छाछ दोनों ही फायदेमंद हैं। लेकिन स्वास्थ्य लाभों के लिए आपको इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
वजन घटाने के लिए-
अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पतला होने के कारण इसमें फैट्स और कैलोरी कम होती है। इसके सेवन से आपको जल्द वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसलिए आप अपने किसी भी मील के साथ छाछ शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
पोषक तत्वों के लिए-
पोषक तत्वों की बात की जाए, तो दही में छाछ से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिल पाते हैं।
पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए-
अगर आपकोपाचन सम्बन्धित समस्याएं रहती हैं, तो दही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हाइड्रेशन मेंटेन रखने के लिए-
अगर आपको बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन करनी है, तो आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग गुण होने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं। ये बॉडी को हाइड्रेट करने और एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं।
कब्ज की समस्या में-
अगर आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती हैं, तो आप दही में अलसी पाउडर डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा, छाछ में आप भूना जीरा और छाछ मिलाकर भी ले सकते हैं। ये दोनों चीजें ही पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप रोज इनका सेवन करते हैं, तो ध्यान रखें कि आप ताजा ही दही और छाछ का विकल्प ही चुनें।
अगर आपको इनके सेवन से कोई भी परेशानी होती है, तो तुरंत इनका सेवन करना रोक दें।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको इनके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Leave A Comment