कद्दू के बीजों की तासीर कैसी होती है? जानें किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं
कद्दू की तुलना में इसके बीज, सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज विटामिन्स, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इन बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन के और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कद्दू के बीजों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए भी ये बीज फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपको कद्दू के बीजों की तासीर पता है?
कद्दू के बीजों की तासीर क्या होती है?-
कद्दू के बीजों की तासीर ठंडी होती है। इसलिए हर व्यक्ति इन बीजों का सेवन आसानी से कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्त प्रकृति के लोग भी कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, वात और कफ प्रकृति के लोगों के लिए भी कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं।
कद्दू के बीजों का सेवन किसे करना चाहिए?
-कद्दू के बीजों का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। कद्दू की बीजों में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सभी लोग इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।
-अगर किसी व्यक्ति को कब्ज रहती है, तो उसके लिए कद्दू के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, कब्ज से छुटकारा दिलाता है।
-कद्दू के बीज कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी अच्छे होते हैं। इन बीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है।
-कद्दू के बीजों में ओमेगा-3 और जिंक पाए जाते हैं। जिन लोगों की कमजोर इम्यूनिटी है, वे इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।
-डायबिटीज रोगियों के लिए भी कद्दू के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर, डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
रोज कितनी मात्रा में कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए?-
किसी भी चीज का पर्याप्त लाभ लेने के लिए सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आप रोजाना 5 ग्राम कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको अधिक मात्रा में भी कद्दू के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें?-
कद्दू के बीजों का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कद्दू के बीजों को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।इनका सेवन स्मूदी में किया जा सकता है।
इसके अलावा, रोस्ट या भूनकर भी कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं।
कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका सेवन करें।
Leave A Comment