घुंघराले बालों पर लगाएं अलसी और ऑलिव ऑयल से बना नेचुरल कंडीशनर
हेयर टाइप अलग होने के साथ उनकी देखभाल भी अलग होती है। आप स्ट्रेट बालों का शैम्पू कर्ली बालों पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वहीं कर्ली बालों के लिए हेयर केयर और हेयर मास्क भी अलग-अलग होते हैं। कर्ली बालों के लिए लोग ज्यादातर मार्केट के हेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं। जबकि इनकी देखभाल घर पर भी हो सकती है। कर्ली बालों में शाइन बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप अलसी और ऑलिव ऑयल का हेयर कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना और इस्तेमाल करना दोनों बहुत आसान है। आइये इस लेख में जानें इस हेयर कंडीशनर को कैसे बनाना है।
अलसी और ऑलिव ऑयल का हेयर कंडीशनर कैसे बनाएं-
सामग्री
अलसी- 3 से 4 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 1
बादाम का तेल- 2 चम्मच
एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
बनाने की विधि
यह हेयर कंडीशनर बनाने के लिए अलसी को पानी में भिगोकर रखें। अब इसे उबालकर इसका जेल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि आपको केवल गाढ़ा जेल लेना है। अब इसे एक बाउल में रख लें। इसके साथ ही इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। साथ ही, इसमें 2 चम्मच बादाम तेल, विटामिन ई कैप्सूल और ऑलिव ऑयल मिलाएं।
अलसी और ऑलिव ऑयल का हेयर कंडीशनर कैसे इस्तेमाल करें
इस कंडीशनर को आप शैम्पू से पहले और बाद में दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। शैम्पू के बाद इस कंडीशनर की थोड़ी सी मात्रा हाथ में लीजिए। हल्के हाथों से इसे बालों पर लगाएं। इसे ज्यादा मात्रा में न लगाएं अन्यथा बाल चिपचिपे हो सकते हैं।
अलसी और ऑलिव ऑयल के हेयर कंडीशनर के फायदे
बालों में चमक लाता है
अलसी का जेल बालों में शाइन लाता है। एलोवेरा जेल से बालों का रूखापन कम होता है। साथ ही, बाल स्मूद और शाइनी रहते हैं।
बाल सॉफ्ट बनते हैं
अलसी और ऑलिव ऑयल दोनों की बालों को सॉफ्ट बनाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को सॉफ्ट और स्मूद रखने में मदद करते हैं।
बाल हेल्दी होते हैं
यह कंडीशनर बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। इसे आप हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम तेल के प्राकृतिक गुण बालों को हेल्दी रखते हैं। यह कंडीशनर बालों को मजबूती देगा और शाइनी बनाने में मदद करता है। अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
Leave A Comment