शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 सप्लीमेंट्स, जानें इनके फायदे
कोरोना काल में सप्लीमेंट्स हमारे लिए बहुत जरूरी हैं। कोरोना महामारी के बीच हम सभी ऐसी चीजों का सेवन या ऐसे उपाय चाहते हैं जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहे और हम इंफेक्शन और वायरस से बचे रहें। केवल डाइट से इम्यूनिटी मजबूत रखना मुमकिन नहीं है इसके लिए कुछ सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। ये सप्लीमेंट्स हमारी बॉडी को मजबूत रख सकते हैं ताकि हमें ऐसी बीमारियां न हों। विटामिन डी, सी, जिंक जैसे सप्लीमेंट्स इम्यूनिटी तो मजबूत करते ही हैं साथ ही ये कई बीमारियों से प्रोटेक्ट करके रखते हैं। ऐसे ही सप्लीमेंट हैं-
1. एल्डरबेरी सप्लीमेंट
एल्डरबेरी सप्लीमेंट इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। एल्डरबेरी सप्लीमेंट से रेसपेरेट्ररी सिम्टम कम होते हैं जो कि वायरल इंफेक्शन या फ्लू से हमारे शरीर में हो जाते हैं। फ्लू के दौरान डॉक्टर एल्डरबेरी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। रिसर्र्च के मुताबिक एल्डरबेरी सप्लीमेंट इंफ्लूएंजा वायरस से लडऩे में भी मदद करता है। एल्डरबेरी सबसे ज्यादा दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले पौधों में से एक है। देखने में ये बिल्कुल जामुन जैसी लगती है।
2. कोरोना काल में रेसपेरेट्ररी ट्रैक्ट इंफेक्शन विटामिन डी
विटामिन डी फैट-सोल्यूबल न्यूट्रिएंट है जो इम्यूनिटिी सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन डी, बाहरी पैथोजन से लडऩे में मदद करता है। कुछ लोगों में विटामिन डी की कमी होने से रेेसपेरेट्ररी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो जाता है और कोरोना के नए स्ट्रेन में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है इसलिएए भी विटामिन डी का सेवन कोरोना काल में जरूरी है। विटामिन डी एंटीवायरल ट्रीटमेंट में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को इंफेक्शन हो जाता है उन्हें भी डॉक्टर विटामिन डी लेने की सलाह देते हैं।
3. कोरोना कॉल में इम्यूनिटी मजबूत रखे विटामिन सी
विटामिन सी कोरोना काल में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे कॉमन सप्लीमेंट है। विटामिन सी का सेवन करने से आपकी बॉडी को इंफेक्शन से लडऩे में मदद मिलती है। विटामिन सी सप्लीमेंट भी आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इस समय कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं जिनसे बचने के लिए विटामिन सी एक जरूरी सप्लीमेंट हो सकता है। विटामिनसी एक पॉवरफुल सप्लीमेंट है जो स्ट्रेस को भी कम करता है।
4. कोरोना कॉल में कॉमन कोल्ड से बचाए जिंक सप्लीमेंट
जिंंक सप्लीमेंट कोरोना काल में एक जरूरी सप्लीमेंट है। इसकी मदद से रेसपिरेट्ररी ट्रैक्ट इंफेक्शन और इंफेक्शन की अवधि कम की जा सकती है। एडल्ट्स 40 एमजी जिंक सप्लीमेंट ले सकते हैं। आजकल कॉमन कोल्ड की समस्या बढ़ गई है, इससे बचने के लिए आप जिंक सप्लीमेंट ले सकते हैं। जिंक से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है। बाहर के पैथोजन को शरीर के अंदर आने से रोकने में जिंक सप्लीमेंट मदद करता है।
5. कोरोना काल में लंग्स इंफेक्शन से सेफ रखे मेडिसलन मशरूम सप्लीमेंट
पुराने समय में मशरूम का इस्तेमाल इंफेक्शन मिटाने और बीमारियों को खत्म करने के लिए किया जाता था। इसका सप्लीमेंट भी उतना ही फायदेमंद है। मेडिसलन मशरूम सप्लीमेंट से इम्यूनिटी तो मजबूत होती ही है साथ ही बैक्टीरिया से भी शरीर को सुरक्षा मिलती है। अस्थमा और लंग्स इंफेक्शन में भी ये सप्लीमेंट फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज, थॉयराइड या और कोई बीमारी है उन्हें डॉक्टर इन सप्लीमेंट की सही मात्रा बताएंगे, उसी मुताबिक सप्लीमेंट का उपयोग करें।
Leave A Comment