नारियल के छिलके (जटा) के फायदे जानकर कभी नहीं फेकेंगे इसे...कई बीमारियों का छिपा है इलाज
अधिकतर मांगलिक कार्यों में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई स्वादिष्ट भोजन बनाने में नारियल का इस्तेमाल होता है। खासतौर पर साउथ इंडियन्स नारियल का इस्तेमाल खाने की कई चीजों को बनाने के दौरान करते हैं। इतना ही नहीं नारियल का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के छिलके यानि नारियल की झटा का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो बता दें कि नारियल ही नहीं, बल्कि इसकी जटा भी कई गुणों से भरपूर होती है।
नारियल का छिलका कई समस्याओं को दूर करने में काफी गुणकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर बवासीर से पीडि़त मरीजों के लिए नारियल की जटा काफी फायदेमंद होती है।
नारियल की जटा के फायदे
-नारियल की जटा में फाइबर की अधिकता होती है, यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरकारी माना जाता है।
-बवासीर से पीडि़त मरीजों के लिए नारियल की जटा काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके इस्तेमाल से पुरानी से पुरानी बवासीर की समस्या को दूर कर सकते हैं।
-दांतों की सफाई करने में नारियल का छिलका असरकारी होता है। इसके इस्तेमाल से दांतों की चमक बढ़ती है। साथ ही दांतों का पीलापन दूर होता है।
-रक्तविकार को दूर करने में नारियल की जटा काफी फायदेमंद हो सकती है।
-नारियल के भस्म का इस्तेमाल हैजा और हिचकी की परेशानी को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
इसके अलावा कई लोग नारियल के छिलके का पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल प्लांटिंग करने के लिए करते हैं।
कैसे करें नारियल के छिलके का इस्तेमाल?
-नारियल की जटा बवासीर के लिए काफी कारगर इलाज माना जाता है। बवासीर की समस्याओं में इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल की जटाओं को जलाकर इसका भस्म तैयार कर लें। अब इस भस्म को एक शीशी में भरकर रख लें। अब जरूरत पडऩे पर इसको दही या फिर छाछ के साथ मिक्स करके पिएं। ध्यान रखें कि दही या छाछ ज्यादा खट्टी न हो। इसके इस्तेमाल से बवासीर की परेशानी दूर हो सकती है।
- इसके लिए नारियल के छिलके से तैयार भस्म को पानी में 1 गिलास पानी में मिक्स करके पिएं। इससे ना सिर्फ मासिक धर्म में होने वाली परेशानी, बल्कि हिचकी, हैजा और वमन जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
-दांतों की समस्या से अगर आप परेशान हैं, तो नारियल के छिलको का पाउडर बना लें या फिर इसके भस्म को अपने दांतों पर मंजन की तरह रगड़ें। इससे आपके दांतों की चमक बढ़ेगी। साथ ही दांतों से जुड़ी अन्य परेशानी भी दूर होगी।
(नोट-ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्य से जरूरी सलाह जरूर लें।)
Leave A Comment