फ्रिज में दूध रखते समय आप तो नहीं करते ये बड़ी गलती? जानें क्या है दूध को स्टोर करने का सही तरीका
हम में से अधिकतर लोग फ्रिज में खाने-पीने का लगभग हर एक सामान फ्रिज में रखते हैं। खासतौर पर ऐसी चीजें, जो जल्दी खराब होने की संभावना होती है। इन्हीं में से एक है दूध। फ्रिज में हम दूध को इसलिए रखते हैं, ताकि वह फटे न और लंबे समय तक उसका इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन आपको बता दें कि फ्रिज में खाद्य पदार्थ को रखने का भी एक तरीका होता है। अगर आप गलत तरीके से फ्रिज में दूध या फिर कोई अन्य खाद्य पदार्थ रखते हैं, तो इससे आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। साथ ही उन खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है। आज हम आपको इस लेख में दूध और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामाग्री को फ्रिज में रखने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी इन चीजों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो सके। चलिए जानते हैं इस बारे में-
दूध को सही तरीके से स्टोर करने का तरीका
अगर आप दूध को फ्रिज के सबसे ऊपर वाले शेल्फ पर रखते हैं, तो यह आपके दूध रखने का सबसे गलत तरीका है। एक्सपर्ट का मानना है कि फ्रिज के ऊपर की सबसे ऊपर की शेल्फ तुलनात्मक रूप से सबसे थोड़ी गर्म होती है। ऐसे में हाई रिस्क फूड्स जैसे- दूध, रॉ मीट ऐसे स्थान पर रखना सेफ नहीं होता है। इसलिए दूध या फिर रॉ मीट को फ्रिज के निचले शेल्फ पर रखें। या फिर फ्रिज के बैक पोर्शन के पास दूध रखें। इस तरह दूध में बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम होता है।
वहीं, अगर आप आलू फ्रिज में रखते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल, ठंडे तापमान में आलू में मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है। ऐसे में अगर आप इस आलू को बैक्ड करते हैं या फिर तलते हैं, तो यह शक्कर एनीमा एसिड के साथ मिलकर एक्रिलामाइड का उत्पादन करता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेय है।
टॉप और मिडिल शेल्फ में क्या रखें?
टॉप या मिडिल शेल्फ में आप रेडी-टू-ईट, डेयरी प्रोडक्ट्स (पनीर, दही, चीज इत्यादि), पका हुआ मीट, पैकेड फूड्स, बचा हुआ पका खाना और सलाद जैसी चीजें रख सकते हैं। इन चीजों को टॉप या फिर मिडिल शेल्फ में रखने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम होता है। क्योंकि इनके खराब होने की संभावना काफी कम होती हैं।
सबसे निचले शेल्फ में क्या रख सकते हैं?
फ्रिज में अगर आप कच्चा मीट, चिकन, मछली और अन्य कच्चे खाद्य पदार्थों को रख रहे हैं, तो इसे सीलबंद डिब्बे में सबसे निचले शेल्फ में रखें। खासतौर पर कच्चे मांस को इस स्थान पर रख़ने से यह जल्दी खराब नहीं होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि फ्रिज के निचले शेल्फ में रखी चीजों को अच्छे से लपेटे या फिर सीलबंद कंटेनर में रखें। ताकि ये अन्य खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से बच सके।
कैसे रखें सलाद ड्रॉवर में सामान?
फ्रिज के इस हिस्से में कच्चे फल और सब्जियों को रखने से पहले इन्हें अच्छे से धोएं। सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए इन्हें किसी कागज या फिर हवादार कपड़े में लपेटें। धनिया पत्ती या फिर अन्य पत्ते वाली चीजों को रखने के लिए किसी नम कपड़े से उन्हें लपेटें, इससे पत्तेदार सब्जियां जल्द खराब नहीं होंगी।
फ्रिज में खाद्य पदार्थों को रखने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन सी चीजें कहां रखना सही है। ऐसा करने से आप अपने खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचा सकेंगे। साथ ही इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो सकेगा। इसके अलावा आप इन खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं।
Leave A Comment