ब्रेकिंग न्यूज़

  सुपरफूड है गुड़ के साथ देसी घी का सेवन... दूर होती हैं कई समस्याएं
 गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन सुपरफूड की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ और घी को साथ में लेने से कई तरह की स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होती हैं। गुड़ और घी का मिक्सचर इम्यूनिटी बढाऩे, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है। सर्दियों में गुड़ और घी खाना अधिक लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। 
गुड़ में मौजूद पोषक तत्व  
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।
 घी में मौजूद पोषक तत्व  
घी विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी से समृद्ध होता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। आयुर्वेद में गाय के देसी घी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। 
 गुड़ और घी खाने के फायदे  
 1. हड्डियां मजबूत बनाए  
गुड़ और घी को साथ में खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। गुड़ में कैल्शियम होता है। वही घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। शारीरिक कमजोर को दूर करने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन का उपयोग किया जा सकता है। गुड़ और घी खाने से हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है। यह हड्डियां मजबूत बनाने का आसान उपाय है।
 2. पेट के लिए फायदेमंद 
गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और घी साथ में लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है। गुड़ और घी मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए भी गुड़ और घी का सेवन किया जा सकता है। इससे एसिडिटी में भी आराम मिलता है।
 3. खून साफ करे  
गुड़ को एक अच्छा ब्लड डिटॉक्सीफायर भी कहा जाता है। इसलिए इसे त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ और घी साथ में लेने से त्वचा हेल्दी बनती है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं, त्वचा में निखार आता है।
 4. मूड ठीक करे गुड़ और घी कॉम्बिनेशन
गुड़ और घी साथ में लेने से मूड भी ठीक होता है। इसे खाने से स्ट्रेस, तनाव और टेंशन दूर होती है। आप चाहें तो स्ट्रेस फ्री होने के लिए गुड़ और घी का सेवन कर सकते हैं। यह मूड स्विंग को भी ठीक करता है।
 5. एनीमिया से राहत  
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। गुड़ में आयरन होता है, इसलिए यह खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया से पीडि़त महिलाओं को गुड़ और घी का साथ में सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में खून की पूर्ति होगी।
 गुड़ और घी खाने का तरीका 
अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर गुड़ और घी कब खाना चाहिए? गुड़ और घी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। आप दोपहर का भोजन करने के लिए गुड़ और घी का साथ में सेवन कर सकते हैं। यानी लंच के बाद गुड़ और घी खाया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच देसी गाय का घी लें। इसमें एक टुकड़ा गुड़ डालें। अब इस कॉम्बिनेशन को लंच के 10 मिनट बाद खा लें। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। गुड़ और घी सर्दी-जुकाम और खांसी से भी राहत दिलाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।
नोट-  किसी बीमारी का सामना करने वाले व्यक्ति डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें। डायबिटीज रोगी बिना डॉक्टर की सलाह के गुड़ का सेवन करने से बचें।
---
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english