ब्रिटेन कल तड़के यूरोपीय संघ से अलग हो जायेगा
लंदन। ब्रिटेन कल तड़के यूरोपीय संघ से अलग हो जायेगा। इसके साथ ही ब्रिटेन का उसके नजदीकी देशों के साथ चार दशक से अधिक पुराना आर्थिक, राजनीतिक तथा कानूनी एकीकरण समाप्त हो जायेगा।
इसके बावजूद इस वर्ष 31 दिसम्बर तक यथा स्थिति बनी रहेगी और ब्रिटेन तथा यूरोपीय देशों के बीच लोगों का मुफ्त आवाजाही सहित यूरोपीय संघ के अधिकतर नियम लागू रहेंगे। लेकिन यूरोपीय संसद सहित यूरोपीय संघ के अन्य संस्थानों में ब्रिटेन का प्रतिनिधि नहीं रहेंगे और न ही मतदान का अधिकार होगा। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे नया सवेरा कहा है।
---
Leave A Comment