नौका पलटने से 50 लोगों की मौत
गोमा (कांगो) .मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका पर कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने बचाव सेवाओं को पानी से कम से कम 50 शव निकालते देखा। उन्होंने बताया कि 10 लोग बचा लिए गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर किनारे की तरफ आ रही थी। पिछले दिनों राजधानी के पास एक नौका के डूब जाने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी।
Leave A Comment