ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला प्रतिष्ठित 'एफएओ एग्रीकोला' पदक

रोम.  खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने प्रतिष्ठित 'एफएओ एग्रीकोला' पदक से सम्मानित किया। पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत मंगलवार रात इटली पहुंचे मोदी ने रोम में संयुक्त राष्ट्र के एफएओ मुख्यालय में एफएओ महानिदेशक डॉ. क्वू डोंग्यू से यह पुरस्कार ग्रहण किया। मोदी ने कहा कि यह सम्मान खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के अथक परिश्रम के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "यह भारत के लाखों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों का सम्मान है। यह भारत की उस अटूट प्रतिबद्धता का भी सम्मान है, जिसके केंद्र में मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास निहित हैं।" 'एफएओ एग्रीकोला' पदक एफएओ द्वारा उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जिन्होंने वैश्विक खाद्य सुरक्षा, बेहतर पोषण और कृषि विकास की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने में असाधारण भूमिका निभाई है। भारत में कृषि प्रधान जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि कृषि, धरती माता और भारतीय जनता के बीच एक पवित्र बंधन है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी भारतीय कृषि की नई शक्ति बन रही है।
 उन्होंने कहा, ''हमारा मानना ​​है कि कृषि का भविष्य केवल 'अधिक उत्पादन' करना नहीं है, बल्कि 'बेहतर उत्पादन' है। इसी सोच से प्रेरित होकर हम जैव विविधता को बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा,''हमारे लिए खाद्य सुरक्षा केवल एक नीतिगत मामला नहीं है बल्कि यह मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।'' इससे पहले, मोदी का डॉ. डोंग्यू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एफएओ मुख्यालय की उनकी यात्रा पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा थी। महानिदेशक के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कृषि और खाद्य सुरक्षा में एफएओ के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english