ब्रेकिंग न्यूज़

24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार का दावा

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रविवार को यहां एक कार्यक्रम में 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने का दावा किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'संडे ऑन साइकिल' के अवसर पर योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार पूरे किए। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
 उनकी इस उपलब्धि को एशिया बुक आफ रिकार्ड्स एवं योगासन बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज करने का भी दावा किया गया है। फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने इस उपलब्धि को योग, साधना, अनुशासन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की शक्ति का उदाहरण बताया। योगासन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की ओर से योगाचार्य यश पराशर एवं डॉ. मालविका बाजपेई और एशिया बुक आफ रिकार्ड्स के नर विजय यादव एवं डॉ. रेखा कपूर ने नवदीप जोशी को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english