दुनिया की सबसे कम उम्र की पीएम बनीं फिनलैंड की सना
नई दिल्ली। फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन प्रधानमंत्री बन गई। 34 वर्षीय मारिन दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गईं हैं। इसके पूर्व यह खिताब यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चेरुक के नाम था। उस वक्त वह दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, लेकिन मारिन ने 34 वर्ष में यह पद धारण कर सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब अपने नाम कर लिया है।
गौरतलब है कि फिनलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री साउली निनीस्तो के पद से इस्तीफा देने के बाद से सना मारिन के प्रधानमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह सीधे ही प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हो गई हैं। इससे पहले वह परिवहन और संचार मंत्री भी रही हैं।
मारिन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था। वर्ष 2015 में वह संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं। पहली बार वह 2019 में सरकार में शामिल हुईं। सरकार में वह परिवहन व संचार मंत्री बनीं। वर्ष 2012 में वह प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हुईं। 2017 में उन्हें सिटी काउंसिल में चुना गया।
उल्लेखनीय है कि फिनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप का एक देश है। इसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे स्थित है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा जनधनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश है। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फिनिश है।
Leave A Comment